CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को फिर से लगा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये गाड़ियां रहेगी रद्द, इस वजह रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Ads

रेल यात्रियों को फिर से लगा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये गाड़ियां रहेगी रद्द, Chhattisgarh Train Cancelled SECR Zone Railway News

Chhattisgarh Train Cancelled | Photo Credit: IBC24

बिलासपुर। CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के चलते 5 अप्रैल को 6 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रायपुर–उरकुरा–मांढर सेक्शन में सिगनलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

CG Train Cancelled: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिगनलिंग सिस्टम लागू होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा और समय पालन बेहतर होगा।इस तकनीकी कार्य के चलते 5 अप्रैल को कुल 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

बने रहिए.. खबर तुरंत अपडेट की जा रही है..