ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 12, 2021 10:20 am IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 220 रुपये की तेजी के साथ 6,800 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 220 रुपये अथवा 3.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,800 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 20,955 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 204 रुपये या 3.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,667 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,15,075 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मांग की वजह से सटोरियों की ताजा लिवाली के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में