ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 16, 2021 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 255 रुपये की तेजी के साथ 7,574 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 255 रुपये अथवा 3.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,574 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 3,305 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 208 रुपये या 2.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,230 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,03,925 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मांग की वजह से सटोरियों की ताजा लिवाली के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश