ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 51 रुपये की तेजी के साथ 4,057 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी।
एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 51 रुपये अथवा 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,057 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 12,560 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, सोयाबीन के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 48 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,057 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 84,140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी दर्ज हुई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


