कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 02:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन का दाम एक रुपये की गिरावट के साथ 4,749 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव एक रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,749 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 4,845 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट दर्ज होने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करना था।

हालांकि, सोयाबीन के फरवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव आठ रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,726 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 2,12,325 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश

राजेश

राजेश

ताजा खबर