शादी-विवाह के मौसम की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

शादी-विवाह के मौसम की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

शादी-विवाह के मौसम की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार
Modified Date: February 3, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: February 3, 2026 7:30 pm IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) शादी-विवाह के मौसम की मांग बढ़ने के साथ-साथ बाजार में आपूर्ति कम रहने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया तथा सोयाबीन में आई मजबूती की वजह से हल्के तेल बिनौला तेल के दाम भी मजबूत बंद हुए। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) तथा पामोलीन तेल स्थिर रुख के साथ बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत से अधिक का सुधार है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैसे देश में शादी विवाह के मौसम की मांग बढ़ने तथा कुछ दिन पूर्व ऊंचे दाम का स्वाद चख चुके किसानों की ओर से मंडियों में आवक कम लाने के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम मजबूत हुए। बाजार में मांग अच्छी है और आपूर्ति कम है। लगभग 2-3 वर्षो से लागत से कम दाम की प्राप्ति के कारण परेशान सोयाबीन किसानों ने पहली बार राहत की सांस ली है। इससे आगे सोयाबीन की खेती पर अनुकूल असर होने की संभावना है।

सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन, सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,150-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,050-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,745-3,045 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,475-2,575 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,475-2,620 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,775-5,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,375-5,425 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में