CG Teacher Bharti Latest News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक वैकेंसी को लेकर बड़ा फैसला, बढ़ाई गई पदों की संख्या, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में शिक्षक वैकेंसी को लेकर बड़ा फैसला, CG Teacher Bharti Latest News: Govt increased number of posts

CG Teacher Bharti Latest News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक वैकेंसी को लेकर बड़ा फैसला, बढ़ाई गई पदों की संख्या, अब इतने पदों पर होगी भर्ती
Modified Date: February 3, 2026 / 07:59 pm IST
Published Date: February 3, 2026 7:38 pm IST

रायपुर: CG Teacher Bharti Latest News छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में करीब 5,000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने इसकी पदों को बढ़ाने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती को लेकर आदेश जारी किया गया था, जिसमें 4708 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी। अब इसी आदेश में संशोधन करते हुए अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं। नए आदेश में 292 सहायक शिक्षक पदों को भी जोड़ा गया है।

CG Teacher Bharti Latest News बता दें कि बीतें दिनों सीएम साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षक के 5000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस भर्ती को लेकर अफसर और विभाग फरवरी तक विज्ञापन जारी करें। बता दें कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उम्मीदवार तेज कर दें परीक्षा की तैयारी

जो उम्मीदवार लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार और उसकी तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब अपनी तैयारियों को और तेज कर देना चाहिए। उम्मीदवार पिछली भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हें सॉल्व करने की कोशिश करें। दरअसल, 5000 पदों पर अगर भर्ती निकलती है, तो आवेदन की संख्या भी लाखों में जाएगी और ऐसे में परीक्षा भी काफी मुश्किल हो सकती है, ताकि परीक्षा के अगले चरण से पहले अयोग्य उम्मीदवारों को छांटा जा सके।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।