India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ बन गई बात? US से ये चीजें खरीद सकता है भारत, जानिए क्यों हो रही है ये Trade Deal?

अमेरिका के साथ बन गई बात! US से ये चीजें खरीदेगा भारत, किसानों को भी मिल सकता है तगड़ा फायदा, India-US Trade Deal Latest News

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ बन गई बात? US से ये चीजें खरीद सकता है भारत, जानिए क्यों हो रही है ये Trade Deal?
Modified Date: February 3, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: February 3, 2026 5:48 pm IST

नई दिल्लीः India-US Trade Deal Latest News भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। इस समझौते के तहत भारत अमेरिका से पेट्रोलियम, रक्षा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल्स, टेलीकॉम उत्पादों और विमानों की बड़े पैमाने पर खरीद करने जा रहा है। रॉयटर्स रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य अमेरिका के साथ भारत के व्यापार घाटे को कम करना है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि भारत ने कुछ कृषि उत्पादों के लिए अपने बाजार खोलने पर भी सहमति जताई है, हालांकि किन उत्पादों को शामिल किया जाएगा, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत अमेरिका पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। विशेषज्ञ इस बयान के अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं।

500 अरब डॉलर तक की खरीद का दावा

India-US Trade Deal Latest News अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत “उच्च स्तर पर अमेरिकी उत्पाद खरीदने” पर सहमत हुआ है। ट्रंप के मुताबिक, भारत आने वाले समय में अमेरिका से 500 अरब डॉलर तक के एनर्जी, कोयला, टेक्नोलॉजी, कृषि और अन्य उत्पाद खरीद सकता है।

ऑटोमोबाइल पर टैरिफ में कटौती

द्विपक्षीय व्यापार में संतुलन लाने के लिए भारत ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अहम कदम उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के तहत अमेरिका से आयात होने वाली गाड़ियों पर टैरिफ घटा दिया गया है। इससे अमेरिकी कारें भारतीय बाजार में पहले की तुलना में सस्ती हो सकती हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसे व्यापार असंतुलन दूर करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है।

भारत की ओर से आधिकारिक पुष्टि बाकी

हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इस समझौते को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच शेयर बाजार में इस खबर का सकारात्मक असर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 करीब 3 प्रतिशत चढ़ा, जबकि रुपया 1 प्रतिशत से अधिक मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।