महाराष्ट्र में 89,731 करोड़ रुपये की पांच औद्योगिक परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन
महाराष्ट्र में 89,731 करोड़ रुपये की पांच औद्योगिक परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन
मुंबई, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने 89,731 करोड़ रुपये के निवेश वाली पांच विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की मंगलवार को मंजूरी दी।
इन परियोजनाओं से राज्य भर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 20,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की मंत्रिमंडल उप-समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बयान में कहा गया है कि ये परियोजनाएं कोयला गैसीकरण और उससे जुड़े उत्पादों समेत उच्च-प्रौद्योगिकी तथा भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।
इन परियोजनाओं से विदर्भ, मराठवाड़ा और नासिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास में वृद्धि होने तथा महाराष्ट्र के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की उम्मीद है।
फडणवीस ने कहा, ‘‘ये परियोजनाएं राज्य के उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार में मदद करेंगी और सहायक उद्योगों तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए अवसर पैदा करेंगी।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


