स्पाइसजेट 17 मई से सभी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेगी

Ads

स्पाइसजेट 17 मई से सभी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेगी

  •  
  • Publish Date - May 12, 2021 / 12:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा कि वह अपने सभी कर्मचारियों के लिए 17 मई से कंपनी प्रायोजित टीकाकरण अभियान शुरू करेगी।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि अभियान की शुरुआत दिल्ली और गुरुग्राम से होगी, जो स्पाइसजेट का मुख्यालय है और इसके साथ ही उसके नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर विमानन कंपनी के कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जाएगा।

स्पाइसजेट ने कहा कि उसके लगभग 15,000 कर्मचारी हैं।

एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, गोएयर और एयरएशिया इंडिया जैसी अन्य विमानन कंपनियां पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान की घोषणा कर चुके हैं।

भाषा

पाण्डेय महाबीर

महाबीर