हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 13, 2021 10:52 am IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 39 रुपये की तेजी के साथ 46,458 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 39 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,458 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 11,471 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,724.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में