हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 15, 2022 / 04:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 28 रुपये की तेजी के साथ 5,642 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथवा 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,642 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 640 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश