हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: January 13, 2021 2:54 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 96 रुपये की तेजी के साथ 5,788 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 96 रुपये अथवा 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,788 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,490 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,110 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,600 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में