कार्यबल बढ़ाने के लिये उठाये जा रहे कदम: नागर विमानन मंत्रालय

Ads

कार्यबल बढ़ाने के लिये उठाये जा रहे कदम: नागर विमानन मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 09:43 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 09:43 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि डीजीसीए सहित विभिन्न प्राधिकरणों में कार्यबल बढ़ाने के लिये कदम उठाये गये हैं। इसके तहत कुल 416 नव-सृजित पदों में से 114 पर नियुक्ति की जा चुकी है जबकि अन्य पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अलावा, हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में कार्यबल बढ़ाने की पहल की गई है।

डीजीसीए अपने नियामकीय और निरीक्षण कार्यों को पूरा करने के लिये योग्य तथा अनुभवी विमान इंजीनियरों, पायलटों एवं हवाई यातायात नियंत्रकों की टीम को नियुक्त करता है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘डीजीसीए में कुल 416 नये पद सृजित किये गये हैं… इन पदों पर चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति की जाएगी। अभी तक 114 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है।’’

बयान के अनुसार, हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण में 10 नये पद सृजित किये गये हैं। उनमें से पांच पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। बाकी पद जल्द ही भरे जाएंगे।

इसके अलावा, मौजूदा पदों में 27 पद खाली हैं। इनमें से 24 पर नियुक्ति हुई है जबकि तीन पदों को भरने के लिये प्रक्रिया जारी है।

भाषा रमण अजय

अजय