कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 36,213.38 अंक पर बंद

Ads

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 36,213.38 अंक पर बंद

  •  
  • Publish Date - February 25, 2019 / 11:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में बहार रही। सेंसेक्स 341.90 अंक अर्थात 0.95 प्रतिशत उछलकर 36,213.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 88.45 अंकों अर्थात 0.82 फीसदी  की तेजी लेकर 10,880.10 अंक पर बंद हुआ। 

इससे पहले कारोबार की शुरुआत में सुबह शेयर बाजार तेजी से खुला। सेंसेक्स 112.32 अंकों की तेजी के साथ 35,983.80 पर और निफ्टी 21.6 अंकों के उछाल लेकर 10,813.25 पर खुला। शेयर बाजार ने  विदेशी निवेशकों की भारी लिवाली और घरेलू निवेशकों की खरीदारी बढ़ने के कारण मजबूत वापसी की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन के बाद फंसे 5 सैन्यकर्मियों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

वहीं चीन के सामानों पर शुल्क बढ़ाने की समय सीमा एक मार्च से बढ़ाने की ट्रंप की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में तेजी रही। निर्माणाधीन आवासीय संपत्तियों पर जीएसटी दरें 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने से भी धारणा को बल मिला।