नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। संकट की शुरुआत के बाद से बीएसई सेंसेक्स 4.6 प्रतिशत टूटकर 77,566.16 अंक पर आ गया है।
इस अवधि में निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 22.40 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।
इस दौरान बीएसई का प्रमुख सूचकांक ‘सेंसेक्स’ करीब 4.6 प्रतिशत तक गिर गया है।
इस संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें 12.82 प्रतिशत बढ़कर 104.6 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं और भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इन सभी कारणों से निवेशकों में चिंता बढ़ी और बाजार दबाव में आया।
इस दौरान बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 22,40,408.82 करोड़ रुपये की भारी गिरावट के साथ 4,41,10,262.45 करोड़ रुपये (4,780 अरब डॉलर) रह गया।
भाषा योगेश अजय
अजय