नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुल बिक्री अप्रैल में 5,388 इकाई रही।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इसमें घरेलू बाजार की 3,203 इकाई और निर्यात के माध्यम से 2,185 इकाई शामिल हैं।
वाहन विनिर्माता कंपनी के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, ‘‘ नए वित्त वर्ष की सकारात्मक शुरुआत से हम बेहद उत्साहित हैं। यह रुझान बाजार को लेकर हमारे विश्वास को मजबूत करता है क्योंकि हम इस वित्त वर्ष के भीतर नए वाहन लाने और देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी कर रहे हैं।’’
भाषा निहारिका
निहारिका