Lorna Hajdini JPMorgan Case / Image Source : X
नई दिल्ली : Lorna Hajdini JPMorgan Case ग्लोबल बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन चेस (J.P. Morgan Chase) की एक सीनियर अधिकारी, लोर्ना हजदिनी, इस समय विवादों के घेरे में हैं। उनके ही एक जूनियर कर्मचारी ने न्यूयॉर्क की अदालत में सोमवार को एक गंभीर मुकदमा दायर किया है। पीड़ित, जिसे जॉन डो नाम दिया गया है, ने हजदिनी पर यौन शोषण, नस्लीय भेदभाव और करियर को बर्बाद करने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। यह मामला बड़े कॉर्पोरेट जगत में कार्यस्थल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार , उत्पीड़न की शुरुआत 2024 में शुरू हुई जब हजदिनी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बास्केटबॉल खिलाड़ी जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी और “ब्राउन बॉय इंडियन” जैसे नस्लीय शब्दों का उल्लेख किया है। आरोप है कि हजदिनी ने धमकी दी थी कि यदि कर्मचारी उनकी बात नहीं मानेगा, तो उसका प्रमोशन रोक दिया जाएगा और करियर खत्म कर दिया जाएगा।
इस मामले में सबसे चौकाने वाला मोड़ तब आता है जब पीड़ित दावा करता है कि हजदिनी ने उसे नशीली दवा देकर इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। एक अन्य घटना में हजदिनी पर कर्मचारी के घर जाकर जबरदस्ती करने और उसकी पत्नी का अपमान करने का भी आरोप है।
वहीं, इस पूरे मामले में मई 2025 में जेपी मॉर्गन में हुई शिकायत पर कंपनी ने आंतरिक जांच के बाद इन आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया कि इन्हें साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिले और शिकायतकर्ता ने जांच में सहयोग नहीं किया। फिलहाल, यह मामला न्यूयॉर्क की अदालत में विचाराधीन है।
पीड़ित कर्मचारी का तर्क है कि इस शोषण के कारण उनका करियर बर्बाद हुआ है और उन्हें गहरे मानसिक आघात का सामना करना पड़ा है, जिसके लिए अब वह कोर्ट से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के वकीलों का जोर इस बात पर है कि जेपी मॉर्गन को अपनी कॉर्पोरेट नीतियों में सख्त सुधार करने चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को ऐसी भयावह स्थितियों का सामना न करना पड़े।
🚨 BREAKING: JPMorgan Exec Lorna Hajdini Sued for Sexual Harassment, Drugging & Racial Abuse Allegations
DETAILS:
A married Asian male banker (Senior VP) has filed a bombshell lawsuit in New York accusing his boss, 37-year-old Lorna Hajdini (Executive Director in Leveraged… pic.twitter.com/mIS4Tma6g1— Alif Nazar (@Alif_ARNS) April 30, 2026