कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार
Modified Date: June 17, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: June 17, 2026 10:04 am IST

मुंबई, 17 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई।

घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.61 अंक चढ़कर 77,080.09 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 24,044.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 बढ़त में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.44 डॉलर प्रति बैरल के आसापास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स मंगलवार को 544.15 अंक और निफ्टी 135.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में