कमजोर वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 11, 2022 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई, 11 अक्टूबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 220.86 अंक गिरकर 57,770.25 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 68.05 अंक गिरकर 17,172.95 पर था।

सेंसेक्स में टाइटन, पावर ग्रिड, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी में बढ़त हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

सोमवार को सेंसेक्स 200.18 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,991.11 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73.65 अंक या 0.43 फीसदी गिरकर 17,241 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 95.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय