महाराष्ट्र: सरकारी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य बीमा के 15,400 संदिग्ध दावे मिले, एसआईटी करेगी जांच

Ads

महाराष्ट्र: सरकारी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य बीमा के 15,400 संदिग्ध दावे मिले, एसआईटी करेगी जांच

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 12:48 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 12:48 AM IST

मुंबई, पांच अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की प्रारंभिक जांच के दौरान स्वास्थ्य बीमा के 15,407 संदिग्ध दावों का पता चला है, जिसके बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित करने का फैसला किया।

बुधवार को जारी एक सरकारी दस्तावेज के अनुसार, संदिग्ध अनियमितताएं वर्ष 2024 से 2026 के बीच किए गए दावों से संबंधित हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने पहले सभी 15,407 मामलों में लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

हालांकि, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया, क्योंकि कथित धोखाधड़ी कई जिलों में फैली हुई दिखाई दी।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल