नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड ने शनिवार को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पिवट पाथ में बहुमत हिस्सेदारी 100 करोड़ रुपये में निवेशकों के एक समूह को बेचने की घोषणा की है। इस समूह का नेतृत्व एसेंट कैपिटल कर रही है, जिसमें सह-निवेशक विंटेज क्लासिक भी शामिल है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड के निदेशक मंडल की 27 जून, 2026 को हुई बैठक में यह रणनीतिक निवेश प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके तहत स्ट्राइड्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पिवट पाथ प्राइवेट लिमिटेड में यह लेनदेन किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि स्ट्राइड्स को सौदे के प्रारंभिक चरण में 75 करोड़ रुपये और समापन की पहली वर्षगांठ पर शेष 25 करोड़ रुपये मिलेंगे।
लेनदेन के बाद स्ट्राइड्स के पास पिवट पाथ में 19.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी, जबकि निवेशकों की हिस्सेदारी 65.05 प्रतिशत होगी तथा 15 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी स्टॉक विकल्प के तहत आरक्षित रहेगा।
भाषा योगेश रमण
रमण