सनकाइंड कंपनी ने सौर मॉड्यूल के लिए 1,500 करोड़ रुपये के सेल खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए

सनकाइंड कंपनी ने सौर मॉड्यूल के लिए 1,500 करोड़ रुपये के सेल खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए

सनकाइंड कंपनी ने सौर मॉड्यूल के लिए 1,500 करोड़ रुपये के सेल खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: May 27, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: May 27, 2026 4:44 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी सनकाइंड इंडिया अब मॉड्यूल निर्माण क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बना रही है और कंपनी ने सौर सेल खरीदने के लिए 1,200-1,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है।

कंपनी ने राजस्थान के जयपुर के पास एक गीगावाट की सौर मॉड्यूल निर्माण लाइन स्थापित की है और अगले महीने व्यवसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

सौर पैनल, मॉड्यूल से बने होते हैं जिनमें सेल होते हैं, जबकि सेल का निर्माण इंगॉट्स से होता है, जिसके लिए वेफर्स की आवश्यकता होती है।

वर्तमान में कंपनी वाणिज्यिक और औद्योगिक (सी एंड आई) क्षेत्रों के लिए सौर इंजीनियरिंग-खरीद-निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं और स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) परियोजनाओं में लगी हुई है।

मॉड्यूल का आंतरिक उत्पादन कंपनी को अपनी ईपीसी परियोजनाओं तथा आईपीपी परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में मदद करेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) हनीश गुप्ता ने बताया कि सनकाइंड इंडिया ने जयपुर के पास एक गीगावाट की सौर मॉड्यूल निर्माण लाइन स्थापित की है। यह परियोजना परीक्षण के चरण में है और जून तक व्यावसायिक रूप से चालू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने मॉड्यूल उत्पादन में निरंतरता सुनिश्चित करने के मकसद से व्यावसायिक क्षेत्र को समर्थन देने के लिए एक गीगावाट डीसीआर (घरेलू सामग्री आवश्यकता) सौर सेल प्राप्त करने के लिए एक घरेलू सौर सेल निर्माता के साथ समझौता भी किया है। इस ऑर्डर की लागत लगभग 1,200-1,500 करोड़ रुपये होगी।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में