चीन ने रियल एस्टेट क्षेत्र और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए उपायों की घोषणा की

Ads

चीन ने रियल एस्टेट क्षेत्र और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए उपायों की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 08:45 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:45 PM IST

बीजिंग, 29 सितंबर (एपी) चीन ने मंगलवार को अपनी अर्थव्यवस्था और सुस्त पड़े रियल एस्टेट क्षेत्र को गति देने में मदद के लिए नए उपायों की घोषणा की, क्योंकि सरकार के वार्षिक आर्थिक वृद्धि लक्ष्य को हासिल करने की समयसीमा नजदीक आने के बीच आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

इस साल चीनी अधिकारियों की ओर से उठाए गए बड़े कदमों में शामिल इन उपायों में बैंकों को लक्षित ऋण देने के लिए प्रोत्साहित करना और घर खरीदारों के ‘गृह ऋण’ पर लगने वाले ब्याज के भुगतान के लिए नई सब्सिडी देना शामिल है।

चीन के केंद्रीय बैंक ‘पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना’ ने कहा कि वह अपनी ‘प्लेज्ड सप्लीमेंटरी लेंडिंग’ (पीएसएल) सुविधा के लिए ब्याज दर में एक चौथाई प्रतिशत अंक की कटौती करेगा। इसके बाद सालाना दर घटकर 1.5 प्रतिशत रह जाएगी।

पीएसएल के तहत कब ब्याज पर कर्ज मुहैया कराया जाता है, जिसे चीन का केंद्रीय बैंक प्रमुख सरकारी बैंकों को सरकारी और सार्वजनिक परियोजनाओं के समर्थन के लिए उपलब्ध कराता है।

केंद्रीय बैंक तकनीकी नवाचार के लिए पुनर्ऋण की सीमा में 200 अरब युआन (लगभग 30 अरब अमेरिकी डॉलर) की वृद्धि करेगा। इसके बाद यह सीमा बढ़कर कुल 1400 अरब युआन (208 अरब अमेरिकी डॉलर) हो जाएगी।

एपी संतोष सुरेश

सुरेश