सीतारमण ने कतर के वित्त मंत्री से मुलाकात की, यूपीआई के विस्तार पर चर्चा

Ads

सीतारमण ने कतर के वित्त मंत्री से मुलाकात की, यूपीआई के विस्तार पर चर्चा

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:30 PM IST

दोहा, 29 सितंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कतर के वित्त मंत्री अली बिन अहमद अल कुवारी से मुलाकात की और कतर में भारतीय यूपीआई प्रणाली के विस्तार पर चर्चा की।

सीतारमण ने एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) की सालाना बैठक के दौरान कतर के वित्त मंत्री के साथ अलग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) को अंतिम रूप देने का भी आग्रह किया।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोनों नेताओं ने कतर में भारतीय यूपीआई भुगतान के विस्तार, भारत में 10 अरब डॉलर की कतर की निवेश प्रतिबद्धता के क्रियान्वयन, राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) के साथ जुड़ाव और द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने पर चर्चा की।’’

मंत्रालय ने कहा कि दोनों ने व्यापार, निवेश और कर को लेकर भरोसे के लिए मजबूत रूपरेखा के रूप में दोहरा कराधान बचाव समझौते पर भी चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा कि कतर के वित्त मंत्री ने देश की सफलता की गाथा में योगदान देने के लिए भारतीय समुदाय का आभार जताया। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार, वित्त और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए और अधिक अवसरों की उम्मीद जताई।

भाषा रमण अजय

अजय