सुल्तानपुर में आठ दिन से लापता युवती का शव फंदे से लटका मिला

Ads

सुल्तानपुर में आठ दिन से लापता युवती का शव फंदे से लटका मिला

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 08:44 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:44 PM IST

सुल्तानपुर, 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आठ दिन से लापता 26 वर्षीय युवती का शव मंगलवार दोपहर लंभुआ थाना क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि भवनपुर गांव की रहने वाली मुक्ता देवी ने 23 सितंबर को लंभुआ कोतवाली में अपनी बड़ी बेटी ज्ञानवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ज्ञानवती 22 सितंबर की दोपहर को इलाज कराने के लिए दियरा बाजार गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

कपूर ने बताया कि तलाश करने पर ज्ञानवती का शव महमूदपुर गांव के पास फंदे से लटकता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है।

परिजन का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस की निष्क्रियता से ज्ञानवती की मौत हुई है।

कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल