स्विगी को पहले तिमाही में 791 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा, आमदनी बढ़ी

Ads

स्विगी को पहले तिमाही में 791 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा, आमदनी बढ़ी

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 07:18 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने के सामान की आपूर्ति करने वाली और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी को 30 जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत आधार पर 791 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी के कारण उसका शुद्ध घाटा कम हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 1,197 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, स्विगी का परिचालन से होने वाला राजस्व एक साल पहले के 4,961 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,812 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय