स्विच मोबिलिटी ने मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बस की डिलिवरी पूरी की
स्विच मोबिलिटी ने मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बस की डिलिवरी पूरी की
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) हिंदुजा समूह की इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी स्विच मोबिलिटी ने मॉरीशस सरकार को 100 इलेक्ट्रिक बस की डिलिवरी पूरी कर ली है। कपंनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह आपूर्ति दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसें स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा मॉरीशस को उपहार के रूप में दी जा रही हैं।
यह भारत से इलेक्ट्रिक बस का अब तक का सबसे बड़ा निर्यात है। इस पहल का उद्देश्य मॉरीशस में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
स्विच मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गणेश मणि ने कहा कि 100 बस की आपूर्ति पूरी होना देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे शहरी परिवहन, पर्यावरण और यात्रियों के अनुभव में सुधार होगा।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


