टीएसी इन्फोसेक के आईपीओ को अंतिम दिन 393 गुना अभिदान

Ads

टीएसी इन्फोसेक के आईपीओ को अंतिम दिन 393 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - April 2, 2024 / 09:41 PM IST,
    Updated On - April 2, 2024 / 09:41 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) टीएसी इन्फोसेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली और इसे पेशकश के आखिरी दिन मंगलवार को 392.56 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, टीएसी इन्फोसेक के आईपीओ को 20,23,200 इक्विटी शेयरों के मुकाबले 79,42,29,600 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 37.54 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 153.30 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 201.71 गुना अभिदान मिला।

सार्वजनिक निर्गम के तहत बोली लगाने के लिए कीमत का दायरा 100-106 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी के शेयर एनएसई के लघु एवं मझोले उद्यम मंच ‘इमर्ज’ पर सूचीबद्ध होंगे। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी 29.9 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय