(Upcoming IPO/ Image Credit: Meta AI)
नई दिल्ली: Upcoming IPO Next Week: शेयर बाजार में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए बड़ा मौका आने वाला है। क्योंकि 5 नए IPO खुलने जा रहा है। इनमें 3 एसएमई और 2 मेनबोर्ड कैटेगरी के आईपीओ शामिल हैं। इन कंपनियों में Merritronix, Vah Chemicals, GenxAI Analytics, Hexagon Nutrition और CMR Green Technologies शामिल हैं। सभी IPO की तारीखें, प्राइस बैड और GMP पहले से ही चर्चा में है।
Merritronix का IPO 1 जून को खुलेगा और 3 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 141 से 149 रुपये तय किया गया है। इसमें 1000 शेयरों का लॉट साइज है। मौजूदा समय में इसका GMP लगभग 88 रुपये चल रहा है जो इसे एक मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। हालांकि यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।
Vah Chemicals का IPO 4 जून से 8 जून तक खुलेगा। इसका प्राइस 60 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 2000 शेयरों का है। फिलहाल इसका GMP 0 रुपये है जो किसी भी तरह के लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत नहीं दे रहा है। निवेशकों को इसमें सावधानी से विचार करना होगा।
GenxAI Analytics का IPO 5 जून से 9 जून तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 110 से 116 रुपये है और लॉट साइज 2400 शेयरों का है। इसका GMP लगभग 13 रुपये चल रहा है। वहीं Hexagon Nutrition का IPO भी 5 जून से 9 जून तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 42 से 45 रुपये है और लॉट साइज 333 शेयरों का है। इसका GMP फिलहाल 0 रुपये है।
CMR Green Technologies का IPO 3 जून से 5 जून तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 182 से 192 रुपये है और लॉट साइज 78 शेयरों का है। मौजूदा समय में इसका GMP लगभग 35 रुपये चल रहा है जो इसे मेनबोर्ड कैटेगरी में एक महत्वपूर्ण इश्यू बनाता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।