Radhika Khera Latest News: अभिषेक बनर्जी के लिए आंसू बहाने वाली कांग्रेस को राधिका खेड़ा ने दिखाया आईना.. किया ‘देबाशीष चटर्जी की हत्या का जिक्र, जानें कब और किसने किया था क़त्ल

Ads

Radhika Khera Attacks Congress: अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद कांग्रेस के समर्थन पर राधिका खेड़ा ने देबदीप चटर्जी हत्याकांड का जिक्र कर निशाना साधा।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 04:55 PM IST

Radhika Khera Attacks Congress || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद विपक्ष ने घटना की निंदा की।
  • राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।
  • देबदीप चटर्जी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई।

नई दिल्ली: शनिवार को पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई। हालांकि इस बार इसके केंद्र में कोई और नहीं, बल्कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी थे। अभिषेक विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से भेंट करने पहुंचे थे। (Radhika Khera Attacks Congress) इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ ने अभिषेक बनर्जी को घेर लिया और उन पर हमला शुरू कर दिया। भीड़ ने बनर्जी के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन पर अंडे भी फेंके और नारेबाजी भी की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भाजपा पर हमलावर विपक्षी दलों के नेता

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान निजी अंगरक्षकों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। दूसरी तरफ टीएमसी समेत कांग्रेस, सपा और कई अन्य विपक्षी दलों ने घटना की निंदा करते हुए इसके लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। विपक्ष ने एक सुर में अभिषेक का समर्थन करते हुए कहा कि राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं भाजपा ने दावा किया है कि यह पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ आम लोगों का स्वाभाविक गुस्सा है। बावजूद इसके विपक्ष भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो में बताया कि, “राहुल गांधी जी ने मुझे फोन किया था और पूछा था कि अगर किसी भी तरह की मदद चाहिए तो बताइए। मैं अभिषेक को हैदराबाद शिफ्ट करवा सकता हूं, अगर यहां इलाज नहीं मिल रहा है तो।” इससे जुड़ा वीडियो जैसे ही कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर शेयर किया, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए देबदीप चटर्जी का जिक्र किया।

राधिका ने शेयर किया राहुल का पुराना ट्वीट

राधिका खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, “अपने कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी को भूल गईं? महज एक महीना पहले इसी ममता दीदी के पाले हुए गुंडों ने उसको मौत के घाट उतार दिया था। आपके गिद्ध मालिक शहजादे और उसके आप जैसे चमचों की वजह से कांग्रेस तबाह होती जा रही है। (Radhika Khera Attacks Congress) इतनी घटिया राजनीति? छी!” इस पोस्ट के साथ ही राधिका ने राहुल गांधी का वह पुराना पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या के लिए टीएमसी से जुड़े गुंडों को जिम्मेदार ठहराया था।

हमले के खिलाफ क्या कहा कांग्रेस ने?

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि यह घटना राजनीतिक कारणों से हुई है और इसे बेहद गंभीर बताया।

“लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं”

प्रमोद तिवारी ने कहा कि हाल ही तक सत्ताधारी दल से जुड़े रहे एक सांसद के साथ इस तरह की हिंसा होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से जुड़े लोगों के खिलाफ हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा हैं। (Radhika Khera Attacks Congress) उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी का “फासीवादी चेहरा” सामने आने जैसा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि हमले की साजिश रचने वालों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उदित राज ने भी जताई चिंता

कांग्रेस नेता Udit Raj ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी सांसद पर इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए था। (Radhika Khera Attacks Congress) उदित राज ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली, जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:

भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव

अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की

एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज

FAQ 1: प्रश्न: अभिषेक बनर्जी पर हमला कब और कहां हुआ?

उत्तर: पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने उन पर हमला किया।

FAQ 2: प्रश्न: राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया?

उत्तर: उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

FAQ 3: प्रश्न: कांग्रेस नेताओं ने हमले पर क्या प्रतिक्रिया दी?

उत्तर: कांग्रेस ने घटना की निंदा कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।