Dipesh Sahu Marriage: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकली छत्तीसगढ़ के इस बीजेपी विधायक की बारात, डिप्टी सीएम अरुण साव भी हुए शामिल, आप भी देखिए वीडियो

Ads

Dipesh Sahu Marriage: बेमेतरा: बेमेतरा में रविवार को एक अनोखी और पारंपरिक शादी चर्चा का केंद्र बन गई। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की बारात आधुनिक तामझाम से दूर बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 05:17 PM IST

bemetara news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • बैलगाड़ी में निकली विधायक की बारात
  • डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल
  • सामूहिक विवाह में लेंगे फेरे

Dipesh Sahu Marriage: बेमेतरा: बेमेतरा में रविवार को एक अनोखी और पारंपरिक शादी चर्चा का केंद्र बन गई। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की बारात आधुनिक तामझाम से दूर बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बाजे-गाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस भव्य बारात में हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। बारात के दौरान पूरे रास्ते उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां समर्थक नाचते-गाते विधायक को विवाह स्थल तक लेकर पहुंचे। खास बात यह रही कि इस बारात में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए और उन्होंने विधायक दीपेश साहू को शुभकामनाएं दीं।

सामूहिक विवाह में लेंगे फेरे

विधायक दीपेश साहू अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए किसी आलीशान आयोजन की बजाय परंपरागत और सादगीपूर्ण तरीके को चुना है। वे सामूहिक विवाह समारोह में अपनी जीवनसंगिनी के साथ सात फेरे लेंगे। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक के साथ 24 अन्य जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। विधायक का कहना है कि उन्होंने बहुत पहले से तय कर रखा था कि उनकी शादी पुरानी परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप होगी, इसलिए बैलगाड़ी से बारात निकालने का निर्णय लिया गया।

हजारों समर्थकों की रही मौजूदगी

इस अनूठे विवाह समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कुछ देर में विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण परिवेश, परंपरागत रीति-रिवाज और सामूहिक विवाह के माध्यम से विधायक दीपेश साहू ने एक अलग संदेश देने का प्रयास किया है। उनकी यह सादगीपूर्ण शादी अब पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

किस विधायक की बारात निकली?

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की।

बारात किस वाहन से निकली?

पारंपरिक बैलगाड़ी से।

बारात में कौन शामिल हुए?

डिप्टी सीएम अरुण साव समेत हजारों समर्थक।