टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 389 करोड़ रुपये पर

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 389 करोड़ रुपये पर

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 389 करोड़ रुपये पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: October 20, 2022 9:45 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36.25 प्रतिशत बढ़कर 389.43 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 285.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। टीसीपीएल को पहले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

टीसीपीएल की आलोच्य तिमाही में परिचालन आय 10.87 प्रतिशत बढ़कर 3,363.05 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 3,033.12 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में