टाटा समूह की कंपनी आईएचसीएल ने लखनऊ में ताज पैलेस होटल खोला

Ads

टाटा समूह की कंपनी आईएचसीएल ने लखनऊ में ताज पैलेस होटल खोला

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 04:03 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) टाटा समूह के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने लखनऊ में 181 कमरों वाला ताज पैलेस होटल खोला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को होटल का उद्घाटन किया।

आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत चटवाल ने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत का आर्थिक और पर्यटन परिदृश्य लगातार विस्तृत हो रहा है, बुनियादी ढांचे के विकास, बढ़ते निवेश और पर्यटकों की बढ़ती संख्या से प्रेरित होकर लखनऊ जैसे शहर विकास के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं।’

चटवाल ने कहा कि शहर में दूसरे ताज होटल की शुरुआत क्षेत्र की प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाषा

अजय

अजय