(Anjali Arora as Sita in Ramayana/ Image Credit: anjimaxuofficially instagram)
Anjali Arora as Sita in Ramayana: ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोरा अब फिल्मों में कदम रखने जा रही है। वह पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में माता सीता का किरदार (Anjali Arora as Sita in Ramayana) निभाती नजर आएंगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई। अंजलि को सीता के लुक में देखकर जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की, वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी किया।
फिल्म के टीजर में अंजलि को माता सीता के रूप (Anjali Arora as Sita in Ramayana) में देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने उनके लुक और अभिनय की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें इस भूमिका के लिए चुने जाने पर सवाल उठाए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के टीजर की तुलना प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से भी की। इस बीच अंजलि को लेकर भी काफी ट्रोलिंग देखने को मिली और कई लोगों ने कास्टिंग पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह स्कॉटलैंड की खूबसूरत जगहों पर घूमती और छुट्टियों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में एडिनबर्ग समेत कई खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रही हैं। अंजलि ने वीडियो के साथ लिखा कि कुछ जगहें ऐसी यादें छोड़ जाती हैं, जो हमेशा दिल में बसी रहती हैं। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस ने उनकी तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने सीता का किरदार निभाने की वजह से उनके वेस्टर्न लुक पर भी कमेंट किए।
अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह कर रहे हैं। इसमें देव शर्मा भगवान राम और शील शर्मा लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी फिल्म का हिस्सा हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शक अंजलि के माता सीता (Anjali Arora as Sita in Ramayana) वाले किरदार को कितना पसंद करते हैं।