टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री फरवरी में 35 प्रतिशत बढ़कर 63,331 इकाई पर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री फरवरी में 35 प्रतिशत बढ़कर 63,331 इकाई पर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री फरवरी में 35 प्रतिशत बढ़कर 63,331 इकाई पर
Modified Date: March 1, 2026 / 01:54 pm IST
Published Date: March 1, 2026 1:54 pm IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 63,331 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में यह 46,811 इकाई थी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले महीने घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 62,329 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 46,435 इकाई थी। इसमें 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,002 इकाई रही, जो फरवरी, 2025 में 376 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कुल बिक्री 57 प्रतिशत बढ़कर 8,385 इकाई हो गई, जो फरवरी, 2025 में 5,343 इकाई थी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में