टाटा मोटर्स एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

Ads

टाटा मोटर्स एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 06:33 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह एक अप्रैल से अपने वाणिज्‍यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जिंस की बढ़ती कीमतों और अन्य लागत व्यय के प्रभाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कंपनी के अनुसार, कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और संस्करणों के आधार पर भिन्न-भिन्न होगी। 180 अरब डॉलर के टाटा समूह का हिस्सा, टाटा मोटर्स भारत में यूटिलिटी वाहनों, पिक-अप, ट्रक और बस की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी है।

भाषा सुमित अजय

अजय