टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन ने सौर ऊर्जा व्यापार परियोजना शुरू की

Ads

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन ने सौर ऊर्जा व्यापार परियोजना शुरू की

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 02:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन और ऑस्ट्रेलिया की प्रौद्योगिकी कंपनी पावर लेजर ने दिल्ली में इकाइयों के बीच पहली सीधी सौर ऊर्जा कारोबार परियोजना शुरू करने की घोषणा की है।

बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि टाटा पावर डीडीएल तथा पावर लेजर ने इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (आईएसजीएफ) के साथ मिलकर दिल्ली में लाइव पियर-टू-पियर ( इकाइयों केबीच परस्पर) सौर ऊर्जा कारोबार पायलट परियोजना शुरू की है।

यह अपनी तरह की पहली परियोजना है।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन दिल्ली सरकार और टाटा पावर का संयुक्त उद्यम है। यह बिजली वितरण कंपनी दिल्ली में 70 लाख आबादी को सेवाएं दे रही है।

बयान में कहा गया है कि इस परियोजना की घोषणा इंडिया स्मार्ट यूटिलिटी वीक के दौरान की गई। यह महत्वाकांक्षी अक्षय ऊर्जा लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही इससे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शहर में ऊर्जा व्यापार की अवधारणा पेश की गई है।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर