टाटा पावर की परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए तीन राज्यों के साथ बातचीत

टाटा पावर की परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए तीन राज्यों के साथ बातचीत

टाटा पावर की परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए तीन राज्यों के साथ बातचीत
Modified Date: May 12, 2026 / 09:33 pm IST
Published Date: May 12, 2026 9:33 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) टाटा पावर अपनी परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर तीन राज्यों के साथ बातचीत कर रही है। इसके लिए वह वर्तमान में परियोजना की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए अध्ययन कर रही है और अगले छह महीनों में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्राप्त करने की उम्मीद है।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने मंगलवार को वित्तीय परिणाम की घोषणा के दौरन कहा कि कंपनी अपनी परमाणु परियोजना योजनाओं के लिए भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) के साथ भी बातचीत कर रही है।

टाटा पावर की परमाणु परियोजनाओं की स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘हम परियोजना की व्यवहार्यता का पता लगाने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर काम कर रहे हैं…। हमें उम्मीद है कि अगले छह महीनों में यह तैयार हो जाएगी। हम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देंगे और विभिन्न स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी करेंगे।’’

टाटा पावर 220 मेगावाट क्षमता वाले दो लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) परियोजनाओं की स्थापना की योजना पर विचार कर रही है।

सीईओ ने कहा कि उनकी कंपनी जल और मृदा परीक्षण गतिविधियों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए तीन राज्यों के साथ बातचीत कर रही है।

हालांकि, उन्होंने परियोजना की क्षमता या स्थानों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में