टाटा स्टील का शुद्ध लाभ 93 प्रतिशत घटकर 524.85 करोड़ रुपये पर

Ads

टाटा स्टील का शुद्ध लाभ 93 प्रतिशत घटकर 524.85 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 24, 2023 / 06:43 PM IST,
    Updated On - July 24, 2023 / 06:43 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) घरेलू इस्पात विनिर्माता टाटा स्टील का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में 93 प्रतिशत घटकर 524.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि खर्च बढ़ने से उसका लाभ घटा है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 7,714 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 4.75 प्रतिशत गिरकर 60,666.48 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 63,698.15 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा स्टील का व्यय बढ़कर 58,553.25 करोड़ रुपये हो गया जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह 51,912.17 करोड़ रुपये था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय