टाटा स्टील का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 84 प्रतिशत घटकर 1,566.24 करोड़ रुपये पर

Ads

टाटा स्टील का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 84 प्रतिशत घटकर 1,566.24 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 2, 2023 / 07:21 PM IST,
    Updated On - May 2, 2023 / 07:21 PM IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) देश की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में 84 प्रतिशत से अधिक लुढ़क कर 1,566.24 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय कम होने से कंपनी का लाभ कम हुआ है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 9,835.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टाटा स्टील की कुल आय भी बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में घटकर 63,131.08 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में 69,615.70 करोड़ रुपये थी।

भाषा

रमण अजय

अजय