टाटा स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये पर

टाटा स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये पर

टाटा स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 30, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: July 30, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,385.24 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से भारतीय परिचालन से राजस्व बढ़ने के कारण हुई।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 2,007.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

टाटा समूह की कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 53,466.79 करोड़ रुपये थी।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) में इस्पात उत्पादन क्षमता को 48 लाख टन प्रति वर्ष बढ़ाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस क्षमता विस्तार पर करीब 33,873 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किए जाने का अनुमान है।

टाटा स्टील ने कहा कि इस क्षमता विस्तार से सरिया, रॉड जैसे उत्पादों के खंड को खासकर खुदरा कारोबार में मजबूती मिलेगी।

एनआईएनएल के टाटा स्टील में विलय की प्रक्रिया इस समय चल रही है। टाटा स्टील ने जुलाई, 2022 में अपनी पूर्व अनुषंगी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के माध्यम से 12,100 करोड़ रुपये में इस सरकारी कंपनी का अधिग्रहण किया था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में