नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों की संख्या कम करने का ऐसा कोई भी प्रस्ताव उनके पास विचाराधीन नहीं है।
कंपनी ने यह सफाई उन सोशल मीडिया पोस्ट और कॉल के बाद दी है, जिनमें बाजार की अफवाहों के हवाले से भारी छंटनी की आशंका जताई जा रही थी।
टेक महिंद्रा ने शेयर बाजार को सूचित करते हुए कहा कि वे इन अटकलों को देखते हुए अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करना जरूरी समझते हैं।
कंपनी ने कहा है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह आधारहीन हैं।
भाषा योगेश अजय
अजय