नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला ने भारत में बिक्री को तेज करने के लिए मासिक किस्त योजना (ईएमआई) समेत कई पहल शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की।
टेस्ला इंडिया ने बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ जाने वाले ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल वाहनों की अदला-बदली पर तीन लाख रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अब टेस्ला के मॉडल वाई को 49,000 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली किस्त (ईएमआई) पर खरीद सकते हैं। इसके लिए केवल छह लाख रुपये का शुरुआती भुगतान करना होगा।
टेस्ला इंडिया ने सितंबर, 2025 में इस मॉडल की आपूर्ति शुरू की थी।
वाहन डीलरों के निकाय फाडा की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ला ने पिछले वर्ष भारत में 225 इकाइयों की बिक्री की।
कुल मिलाकर देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले वर्ष 1,76,817 इकाई रही, जो 2024 की 99,875 इकाइयों के मुकाबले 77 प्रतिशत अधिक है।
बयान के मुताबिक, टेस्ला मॉडल वाई के इस्तेमाल से ग्राहकों को ईंधन और रखरखाव लागत में कमी आने से हर महीने 20,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय