MP Congress News | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Congress News Today मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने सभी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त कर दिया है। जिसके बाद अब टैलेंट हंट के जरिए मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता चुने जाएंगे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ये निर्णय लिया है। इस संबंध में कांग्रेस ने आदेश जारी किया है।
Madhya Pradesh News कांग्रेस ने अपने आदेश में लिखा है कि ‘प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी के अनुमोदन उपरांत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत प्रवक्ताओं के चयन हेतु टेलेंट हंट कार्यकम प्रारंभ हो गया है अतः म.प्र. कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त किया जाता है। समस्त डिजिटल मीडिया एवं टेलीविजन पर समन्वय तथा टी.व्ही. डिबेट में भेजने संबंधी कार्य अध्यक्ष मीडिया विभाग द्वारा संपादित किया जायेगा। टेलेंट हंट कार्य पूर्ण होने तक यह अस्थायी व्यवस्था है।’