INDIA-US Trade Deal on Rahul Gandhi | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: INDIA-US Trade Deal on Rahul Gandhi भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील सोमवार को फाइनल हो गई है। अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने इसकी पुष्टि भी की है। जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर लोकसभा में हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी घबराए हुए हैं। इस डील के जरिए देश को बेच दिया गया।
Rahul Gandhi News राहुल गांधी लोकसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। आपने देखा जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी कुछ बदला नहीं। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है और नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। मगर इतिहास में पहली बार एलओपी को प्रेसिडेंशियल एड्रेस में नहीं बोलने दिया। लेकिन ये समझ लिजिए और हिंदुस्तान के जो किसान है वो इस ट्रेड डील में आपकी मेहनत को, आपके खून पसीने को नरेंद्र मोदी जी ने बेच दिया है और वो इसलिए बेचा है क्यों कि वो कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘सिर्फ आपको नहीं बेचा है वो देश को बेच दिया है, इसलिए मुझे वहां नहीं बुलाया गया। नरेंद्र मोदी जी डरें हुए हैं। जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है वो अब उस इमेज को भूल गए हैं। अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। उन्होंने देश को बेच दिया है।’
PM Modi is Compromised.
PM is too afraid to let me speak in Parliament about Naravane, Epstein Files and how he has surrendered on Tariffs. pic.twitter.com/V1J6yxZDM2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2026