लियोटेक इंडस्ट्रीज का 36 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को खुलेगा
लियोटेक इंडस्ट्रीज का 36 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को खुलेगा
नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) प्रीसिजन हार्डवेयर स्ट्रक्चर और साजो सामान बनाने वाली कंपनी लियोटेक इंडस्ट्रीज का 36 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 जून को खुलेगा।
आईपीओ के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 19 जून तक खुली रहेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लियोटेक इंडस्ट्रीज के शेयरों को 24 जून को बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है।
इस सार्वजनिक पेशकश में नौ लाख तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रर्वतकों द्वारा 2.22 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
नए शेयरों को जारी करने से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मशीनरी खरीदने, कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
लियोटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, हितेशभाई मनसुखभाई भुवा ने कहा, ‘‘इस रकम से हमें अपनी कार्यशील पूंजी को मजबूत करने, अपने विनिर्माण बुनियादी ढांचे का उन्नयन करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


