मुंबई, 28 सितंबर (भाषा) घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुरुआती कारोबार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 83.21 पर पहुंच गया।
विदेशी कारोबारियों ने बताया कि शुरुआती सत्र में भारतीय मुद्रा लगभग सपाट कारोबार कर रही थी। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच घरेलू शेयरों में मजबूती ने रुपये को समर्थन दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 पर खुला। इसके बाद 83.25 से 83.20 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद 83.21 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में एक पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 83.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 106.67 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा
निहारिका निहारिका
निहारिका