BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शिवसेना (उबाठा) के नेता की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार, तीन फरार

शिवसेना (उबाठा) के नेता की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार, तीन फरार

शिवसेना (उबाठा) के नेता की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार, तीन फरार
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 6:26 pmModified: 30 Sept 2026 | 6:26 pm

ठाणे, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां घोड़बंदर रोड के पास मंगलवार रात शिवसेना (उबाठा) के विभाग प्रमुख पर जानलेवा हमला किये जाने के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि आसपास की सड़कों और प्रमुख मार्गों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों के भागने के मार्ग का पता चले और बाकी संदिग्धों के बारे में सुराग मिले।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे कपूरबावड़ी थाना क्षेत्र में नकाबपोश हमलावरों ने पूर्णेकर पर गोलियां चलायीं और फिर वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में व्यापक चिंता व्याप्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस प्रशासन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तथा व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहा है।

इस बीच, पूर्णेकर के परिजनों ने दावा किया कि हमले की साजिश में शामिल लोगों में एक पूर्व महापौर का पति भी शामिल है।

पुलिस ने उस इलाके में बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है, जहां पूर्णेकर रहते थे।

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शिवसेना (उबाठा) के नेता की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार, तीन फरार

शहर की खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm