‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के लिए तीन ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के लिए तीन ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के लिए तीन ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल
Modified Date: May 21, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: May 21, 2026 7:20 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड से यह जानकारी मिली है।

ये आवेदन ऐसे समय में दाखिल किए गए हैं जब एक व्यंग्य के रूप में शुरू किया गया राजनीतिक संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर टिप्पणियों और डिजिटल मौजूदगी के कारण कुछ ही दिन में लाखों लोगों तक पहुंच बनाने और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाने के कारण चर्चा में आया है।

हालांकि, संगठन के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के खाते पर भारत में रोक लगा दी गई है, लेकिन ट्रेडमार्क पंजीकरण पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराने की श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क पंजीकरण की मांग की गई है।

अजीम आदमभाई जाम और अखंड स्वरूप नामक व्यक्तियों तथा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को शुरू करने वाले की ओर इस नाम के लिए अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं।

अजीम आदमभाई जाम और अखंड स्वरूप के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में